एक सर्वे के मुताबिक भारत के 64% लोग किसी तरह की एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं यानि देश की दो तिहाई जनसंख्या के पास अपनी सेहत के लिए फुर्सत ही नहीं है। यहीं कारण है कि ज्यादा उम्र से लेकर युवा लोग भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं।
हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर बीमारी है। कई लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ये शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान जेनेटिक कारण, अधिक नमक सेवन, कम पानी पीना, कोलेस्ट्राल, स्ट्रेस , किडनी और लिवर का फंक्शन नॉर्मल तरीके से ना होना, कम सोने के कारण, गुस्सा ज्यादा आने के कारण हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाते हैं। जब शरीर में खून का प्रवाह तेज हो जाता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। जिसका अगर समय रहते इलाज नहीं किया तो हार्ट अटैक तक आ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के संकेत काफी पहले से नजर आने लगते हैं। जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया गया तो आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो सुबह उठते ही नजर आने लगते हैं।
सुबह उठने पर दिखने ये संकेत तो हो जाएं सावधान:
चक्कर आना: अगर आपको सुबह उठते ही तेजी से चक्कर आते हैं तो समझ लें कि आपका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करे।
अधिक प्यास लगना: सुबह उठकर कई लोगों को प्यास लगती हैं, लेकिन आपका मुंह अधिक सुख रहा है तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर आपके साथ रोजाना सुबह उठते ही ऐसा हो तो एक बार जरूर ध्यान दें।
उल्टी सी महसूस होना: आमतौर पर अधिक एसिडिटी की समस्या हो जाने के कारण भी ऐसा होता है, लेकिन अगर आपको सुबह उठते ही मितली जैसा महससू हो तो थोड़ा सतर्क हो जाए।
धुंधला सा दिखाई देना: अगर आपको सुबह उठते ही सब कुछ धुंधला सा दिखाई देता हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का एक कारण हो सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930