रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय में मौजूद मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कराये जाने की अपील कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम से की गई। आपको बता दें कि श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा रायपुर का एक प्रतिनिधि मंडल मंत्री श्री नेताम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि मृत्यु उपरांत संबंधित सभी परिजनों, परिचितों और इष्ट मित्रों को अंतिम विदाई देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के फार्म के आसपास में आधे अधूरे में बना हुआ मुक्तिधाम में विपरीत मौसम में भी सभी नजदीकी जोरा लाभांडी गावों में निवासरत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मियों के अलावा कृषक नगर, साईं नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में निवास कर रहे कृषि विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ के दिवंगत परिजनों की अंतिम संस्कार के लिए निकटतम मुक्तिधाम यही कृषि महाविद्यालय रायपुर के पास पड़ता है। अत्यंत अफसोस के साथ आपको अवगत कराया जा रहा है कि इस मुक्तिधाम की वर्तमान दशा दिनों दिन दयनीय होती जा रही है । अंतिम संस्कार के उपरांत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए वहां पर्याप्त स्थान का अभाव है और विपरीत मौसम में बचने के लिए अच्छा बड़ा और बढिय़ा सा छायादार शेड निर्माण भी नहीं कराया गया है। भीषण गर्मी में शुद्ध शीतल जल पब्लिक को पीने के लिए वहां बड़ा सा बढिय़ा वाटर कूलर भी लगाया जाना चाहिए। अंतिम संस्कार में अंतिम समय तक रुकने के लिए जनता जनार्दन के लिए वहां बढिय़ा-बढिय़ा बेंच छायादार शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में फिट होना चाहिए। डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा रायपुर के साथ प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संतोष शर्मा समिति के पूर्व सचिव और सुरेश सोनी समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष, जागरूक और जुझारू नागरिकों में छगनलाल साहू और श्याम सुंदर राय आदि शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930