गरियाबंद । ग्राम पोड़ निवासी दो महिला के ऊपर ग्राम के नजदीक ही दो महिलाओं के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे एक महिला की मौत घटना स्थल में ही हो गई। वहीं एक महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पांडुका परिक्षेत्र के ग्राम पोड़ निवासी दो महिलाएं बर्मन कमार और मंगली बाई कमार फूटू की तलाश में नजदीक के तालाब किनारे ठाड़ पथरा गए हुए थे। उसी दौरान एक दंतैल हाथी द्वारा दोनो महिलाओ के ऊपर हमला कर दिया। जिससे बर्मन कमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मंगली के पैर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला मंगली बाई को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां घायल महिला का उपचार जारी है, वहीं वन विभाग घायल महिला के उपचार के लिए एक हजार रुपए सहायता राशि दिया गया।
फूटू ढूंढने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दूसरी गंभीर
Previous Articleकेंडल मौन जुलूस निकालकर महिला डॉक्टर को दी श्रद्धांजलि दी, आरोपियों को फांसी देने की मांग- जन समर्पण सेवा सँस्था
Next Article आदिवासी महिला से गैंग रेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















