बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने आकस्मिक निधि परिचारक संजय कुमार यादव को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। संजय कुमार यादव बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ थे और 17 दिसंबर 2019 से बिना अनुमति के अनुपस्थित थे। संजय कुमार यादव पिछले 3 वर्षों से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे हैं। संजय कुमार यादव को इस संबंध में कई बार पत्र प्रेषित किए गए थे। 31 मई 2024 को समाचार पत्र के माध्यम से भी उपस्थिति के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति नहीं दी गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि, 3 वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति के आदेश शासन द्वारा दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 10 के तहत, संजय कुमार यादव को तत्काल शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
Previous Articleआदिवासी महिला से गैंग रेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














