जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों का हाथ शायद ही कोई पकड़ सकता है। भारत के हर शहर में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जो अपने जुगाड़ के लिए जाने जाते होंगे। लोगों को जैसे ही मौका मिलता है, वो अपना टैलेंट दिखा देते हैं और ऐसा जुगाड़ खोजते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का हैरान होना तय होता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने भारतीय उद्योगपति हर्ष गोयनका का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इसके बाद उन्होंने खुद उस वीडियो को शेयर किया है।
शख्स ने बनाया चलता-फिरता सैलून
आपने अब तक कई तरह के सैलून देखे होंगे। महंगे और सस्ते सैलून के अलावा पेड़ के नीचे खोले गए सैलून को भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी कोई चलता फिरता सैलून देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ऐसा सैलून नजर आ रहा है जिसे शख्स ने बाइक पर बनाया है। शख्स ने बाइक की आधी सीट को छोड़कर पीछे एक छोटा सा सैलून फिट कर दिया है। नीचे दो पहिए लगे हुए हैं जो उसे बैलेंस करने के लिए है। सैलून में एक तरफ जरूरी सामान रखा गया है तो वहीं दूसरी तरफ कुर्सी है जिसपर बैठाकर वह एक शख्स की शेविंग कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर हर्ष गोयनका ने खुद शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कमाल का जुगाड़- एक मोबाइल सैलून।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यहां कुछ भी हो सकता है, लोगों की क्रिएटिविटी का जवाब नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर इनोवेशन का कोई DNA होता तो वो इंडिया होता। तीसरे यूजर ने लिखा- ये वाकई कमाल का है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये आलसी लोगों के बहुत काम का है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930