बीजापुर जिले में 29 लाख रुपये के इनामी 6 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने 19 अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। संगठन में भेद-भाव से परेशान होकर नक्सलियों ने यह कदम उठाया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सली गांगलूर इलाके में सक्रिय थे। संगठन के अंदर होने वाले भेद-भाव से परेशान होकर उन्होंने पुलिस के सामने हथियार डालने का फैसला किया। है।इस घटना को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है

7 महीनों में 170 नक्सली मुख्यधारा से जुड़े
बीजापुर में पिछले 7 महीनों में अब तक 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031