नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वहां पर मौजूद महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. वहीं, दूसरा शख्स उन दोनों का वीडियो बना रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स सफाईकर्मी है. वो पोस्टमार्टम हाउस में एक बाहरी महिला को लेकर आया था. उसकी हरकत कैमरे में कैद हो गई है.
वीडियो सामने आने के बाद पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि, बाहरी महिला के पोस्टमार्टम हाउस में एंट्री से शवों के साथ छेड़छाड़ की घटना हो सकती है या शवों के साथ छेड़छाड़ कर साक्ष्य को मिटाया जा सकता है. फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है.
वीडियो में दिखाया गया कि कैसे पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर वाले रूम में बाहरी महिला के साथ एक शख्स आपत्तिजनक हालत में लेटा हुआ है. दूसरा व्यक्ति अपने मोबाइल से सबकुछ रिकॉर्ड कर रहा है. वह व्यक्ति मोबाइल लेकर इधर-उधर घूम रहा है, जिसमें पोस्टमार्टम हाउस के अंदर का पूरा नजारा कैद हो रहा है. इस दौरान एक स्ट्रेचर पर शव रखा हुआ भी नजर आया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वीडियो नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस का है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पोस्टमार्टम हाउस में ही सफाई का काम करता है. जबकि, सफाईकर्मी के साथ दिख रही महिला बाहरी बताई जा रही है.
गौरतलब है कि इस वीडियो ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचने वाले शवों के साथ छेड़खानी करके साक्ष्यों को मिटाने की संभावना को बल दे दिया है. सूत्रों की माने तो वीडियो में दिख रही महिला बाहरी है, क्योंकि इस पोस्टमार्टम हाउस में कोई भी महिला कर्मचारी काम नहीं करती है. यहां प्रतिदिन 5-6 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचते है. गेट पर गार्ड भी तैनात होते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30