‘अनुपमा’ इन दिनों टीवी की दुनिया का नंबर वन शो बना हुआ है। धारावाहिक में हर दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। टीवी सीरियल में रूपाली गांगुली ‘अनुपमा’ का किरदार निभा रही हैं। सीरियल के सभी किरदार दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते है। धारावाहिक में सुधांशु पांडे अनुपमा के एक्स हसबैंड वनराज शाह का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने फैंस को एक ऐसी खबर दी है जो उन्हें निराश कर सकती है। दरअसल, सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ ये खबर शेयर की है।
सुधांशु पांडे ने छोड़ा अनुपमा
सुधांशु पांडे ने बताया कि वह अब इस धारावाहिक का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अनुसार, शो में रक्षाबंधन वाले ट्रैक के बाद अनुपमा का हि्ससा नहीं होंगे। यानी अब वो वनराज शाह का किरदार नहीं निभाएंगे। सुधांशु पांडे का मानना है कि एक एक्टर होने के नाते उन्हें अपने रोल्स के साथ कुछ नए करते रहना चाहिए और इसीलिए उन्होंने अब ये धारावाहिक छोड़ने का फैसला लिया है।
वनराज के किरदार को प्यार और नाराजगी दोनों मिली
सुधांशु पांडे ने अपने फैंस को ये खबर देते हुए उनसे ये भी दरख्वास्त की कि वह भले ही शो छो़ड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि फैंस उन्हें अपनी दुआओं में याद रखेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें वनराज के किरदार के लिए बहुत से लोगों से प्यार मिला तो बहुतों से नाराजगी भी। उन्हें शो के दर्शकों से मिले प्यार और नाराजगी दोनों ही पसंद हैं और वह इन्हें हमेशा अपने सिर-आंखों पर रखते आए हैं।
एक एक्टर होने के नाते ये जिम्मेदारी मेरी है- सुधांशु
एक्टर ने कहा कि वह ये खबर देते हुए काफी दुखी महसूस कर रहे हैं, कि अब वो इस शो यानी अनुपमा का हिस्सा नहीं होंगे। सुधांशु ने कहा कि एक एक्टर होने के नाते ये उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने फैंस और ऑडियंस को खुद इस बारे में बताएं। एक्टर ने अपने फैंस से इस किरदार को मिले प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया कहा और साथ ही फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि, ‘इंसान को कभी ना कभी, किसी ना किसी मोड़ पर आगे बढ़ना पड़ता है।’ सुधांशु ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले समय में भी फैंस उनके अलग-अलग रूपों को प्यार दें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30