रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. रिलीज के 19 दिनों में ही ये फिल्म  एक जबरदस्त हिट साबित हुई है. छप्पर फाड़ कमाई करने के साथ ही इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.  हाल ही में, इसने रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट  के मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये ऐसा करने वाली 2026 की पहली कॉलीवुड (तमिल) फिल्म बन गई है. 

‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों में कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस तमिल एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार यानी रिलीज के 19वें दिन 3.4 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे शुक्रवार (16वें दिन) की 5.5 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले, इसमें 38.18% की गिरावट जरूर आई लेकिन ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. कुल मिलाकर, इस फिल्म ने 19 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 459.35 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई कर डाली है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 542.05 करोड़ रुपये हुआ है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर पाती है या नहीं. 

साल 2026 का बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जेलर 2’ लगभग 350 करोड़ के बजट में बनी बताई जा रही है. अपनी लागत के मुकाबले इस फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों में  459.35 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है. इस तरह, 19 दिनों में इसने 109.35 करोड़ का ROI दर्ज किया है. इसके साथ ही, यह इस साल की पहली कॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ का ROI हासिल किया है. इससे साफ है कि ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल रही है.  फिल्म में अभी भी काफी दम बाकी है, इसलिए उम्मीद है कि यह आगे और भी अच्छी कमाई करेगी. 

‘जेलर 2’ के बारे में 
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है और इसे कलानिधि मारन के ‘सन पिक्चर्स’ ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा   एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30