बेमेतरा । बीते शनिवार की रात ग्राम बेलगांव, तहसील थानखमरिया जिला बेमेतरा में कुछ काले मुँह वाले बंदरों को मारकर गाँव के आसपास फेंक दिए जाने की घटना जानकारी मिलने पर  1 सितंबर रविवार की सुबह, वनमंडलाधिकारी दुर्ग,  चंद्रशेखर शंकरसिंग परदेशी, साजा पहुँचे और तत्काल कार्रवाई करने के  निर्देश दिए। उन्होंने उप वन मंडल अधिकारी बेमेतरा, रेंजर साजा और अन्य स्टाफ को ग्राम बेलगांव भेजा, जहाँ उन्होंने ग्राम कोटवार और ग्रामीणों से पूछताछ की। स्थल निरीक्षण के दौरान, चार सड़े-गले बंदरों के बाल, हड्डी और अन्य अवशेष पाए गए। मौके पर पंचनामा कर, पशु चिकित्सक से शव परीक्षण कराया गया। इस घटना के संबंध में वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत अपराध क्रमांक 68/14, दिनांक 01-09-2024 को पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और जांच के बाद वास्तविक अपराधी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30