खैरागढ़। खैरागढ़ के कोडेनवागांव में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने देर रात शव को तालाब से बाहर निकाला। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोड़ेनवागांव में 35 वर्षीय युवक की तलाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार कोड़ेनवागांव निवासी कृष्णा नेताम पोला पर्व के दिन सोमवार को दोपहर तकरीबन 3.30 बजे गांव के दैहान पारा स्थित तालाब में नहाने गया हुआ था। जहां अचानक तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 7 एकड़ के रकबे में फैला गांव का यह तालाब बहुत गहरा है और दुर्घटना से बचने तालाब में पचरी का भी निर्माण कराया गया है। लेकिन तालाब की गहराई में जाने के कारण युवक पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर शाम करीब सात बजे गोताखोरों की टीम तालाब पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30