लखनऊ के चिनहट इलाके में चलती स्कॉर्पियो में एक मॉडल के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मॉडल को ठेकेदार सहित तीनों आरोपियों ने फिल्म में काम देने के बहाने लखनऊ बुलाया था। उसके बाद स्कॉर्पियो में कुछ सुंघाकर मॉडल को बेसुध कर गैंगरेप किया। उसके बाद तीनों आरोपी उसको लेकर होटल गए, जहां उसके एक बार फिर गैंगरेप किया। मॉडल ने होश में आने के बाद विरोध किया, तो उसको धमकी देकर भगा दिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
डीसीपी ने बताया कि पीड़िता कानपुर रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह मॉडलिंग करती है। उसका इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया अकाउंट है, जिसमें वह अपने फोटोज पोस्ट करती है। इस दौरान उसकी पहचान विपिन सिंह से हुई। उसने फोन कर बताया कि एक फिल्म के गाने में तुमको काम मिल सकता है।
पीड़िता ने बताया कि उसने लखनऊ आने के कहा। मैं बुधवार को मटियारी पहुंच गई। विपिन ने मुझे स्कॉर्पियो (यूपी 32 LT 2801) बिठाया। उसके बाद वह मुझको देवा रोड साइट ऑफिस रॉयल कंस्ट्रक्शन लेकर पहुंचा। यहां पर एक युवक था, जिसको उसने डायरेक्टर बताया था।
आरोपियों ने कार में नशीला पदार्थ सुंघाया
मॉडल ने बताया कि मेरी उससे बातचीत हुई। उसके बाद मैंने कहा कि अब मैं चलती हूं, तो विपिन ने कहा कि हम छोड़ देते हैं। बाराबंकी हाईवे पर सत्येंद्र और हिमांशु भी गाड़ी में आकर बैठ गए। उसके बाद उन्होंने कोई नशीली चीज सुंघा दी। मुझे होश नहीं रहा। उसके बाद उन्होंने मेरे साथ गैंगरेप किया। इस दौरान कई जगह उन्होंने मुझे काटा था।
मॉडल ने बताया कि मुझे जब होश आया, तो मटियार के क्रिस्टल होटल के एक रूम में पड़ी थी। विपिन ने मुझे धमकाते हुए कहा कि किसी को कुछ ना बताते हुए सीधे कानपुर के लिए जा। मैंने विरोध किया, तो मुझको बुरी तरह से पीटा। मैंने घर आकर परिवार को सीरी बात बताई।
पुलिस ने बताया कि बाराबंकी निवासी विपिन ठेकेदार है। सत्येंद्र अमेठी का रहने वाला है। वह साइट पर लोडर चलवाता है। तीसरा आरोपी हिमांशु साइट पर काम करता है।
Previous Articleतीजा-पोरा तिहार के अवसर पर महिलाओं को मिला उपहार
Next Article दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत
Related Posts
Add A Comment



















