केंद्र सरकार द्वारा केबिनेट में पारित किए गए प्रस्ताव कि 70 साल की उम्र पर प्रत्येक बीमार वरिष्ठ नागरिकों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती होने पर आशुष्मान कार्ड से 5 लाख तक इलाज की सुविधा देने के निर्णय पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने खुशी जाहिर किया है और कहा है इसमें 70 से अधिक उम्र के पेंशनरों को भी लाभ होगा। इस निर्णय पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को एक्स में संदेश भेजकर लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए इस वायदा को पूरा करने पर उनके प्रति आभार जताया है। जारी विज्ञप्ति में कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इससे सीख लेकर छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में किए मोदी के गारंटी के तहत किए गए वादे को तुरंत पूरा कर राज्य के आंदोलनरत कर्मचारियों अधिकारियों और पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को केन्द्र के समान जनवरी से बकाया 4% डीए डीआर के आदेश तुरंत जारी कर किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930