सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। होंगे भी क्यों नहीं इस देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही जुगाड़ से जुड़ा एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। दरअसल, एक शख्स ने गजब का देसी जुगाड़ लगाते हुए एक हेलीकॉप्टर बना डाला। हेलीकॉप्टर को देखने से ऐसा लग रहा जैसे शख्स ने एक तीन पहिए वाहन में बड़े-बड़े डायने लगा लिए हैं और वे इतने तेजी से हवा में घूम रहे हैं जैसे वाकई में कोई हेलीकॉप्टर उड़ रहा हो। जहां तक शख्स के इस नायाब नमूने की बात करें तो शख्स ने इसमें कार का इंजन भी लगाया होगा। ताकि हेलीकॉप्टर तेज स्पीड में आसमान में उड़ान भर सके।

जुगाड़ से बनाया हेलीकॉप्टर और उड़ाकर भी दिखाया 

शख्स ने देसी जुगाड़ लगाकर एक शानदार हेलीकॉप्टर (Helicopter) बना दिया और फिर इस हेलीकॉप्टर को आसमान में उड़ा भी दिया। अब सोशल मीडिया पर शख्स की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हेलीकॉप्टर को देख हैरान हैं। शख्स ने अपनी काबिलियत के दम पर इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स खेतों के बीच बने रास्ते पर अपनी हेलीकॉप्टर को तेजी से दौड़ा रहा है। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर लेकर शख्स हवा में उड़ जाता है। शख्स बहुत ही तेजी से आसमान में उड़ते हुए आगे बढ़ते जा रहा है। जिसे देखने के बाद लोग कमेंट कर शख्स से यह पूछने लगे कि, “भैया वापस कब आओगे, आना तो लैंडिंग का वीडियो डाल देना, तभी मुझे तसल्ली मिलेगी कि आप आ गए हो।” 

वीडियो देख लोगों ने पूछा – वापस कब आओगे भैया 

कई और लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट किया और शख्स के खूब मजे लिए। जैसे एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा –  चिल करो भाई लोग, वह चांद को लेने गया है अपनी गर्लफ्रेंड के लिए। दूसरे ने लिखा – चलो दूसरे गोला पे, मैं भी आता हूं, अब यह गोला रहने लायक नहीं बचा। तीसरे ने लिखा – लॉन्च तो कर लिया भैया, अब लैंड वाला वीडियो भी डाल देना। चौथे ने लिखा – पता नहीं वापस आएगा या नहीं? वीडियो को इंस्टाग्राम पर @noughty_nehu नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 33 लाख लोगों ने देखा और ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30