मथुरा। उत्तर प्रदेश के आगरा रेल मंडल में मथुरा स्थित वृंदावन-अझई के बीच बुधवार रात तकरीबन 8:18 बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने से आगरा-दिल्ली रूट बाधित हो गया। इस कारण 12 ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी। इतनी ही ट्रेनों को रूट बदला गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आगरा कैंट स्टेशन पर 250 से अधिक रिजर्वेशन रात तक निरस्त किए गए। ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। हादसे की जानकारी पर आगरा से रेलवे के तकनीकी विभाग के अधिक पहुंचे गए। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी रवाना की गई।
वृंदावन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे। डिब्बों में कोयला लदा था। वो पटरी पर फैल गया। रेलवे ट्रैक को ठीक करने में 10 से 12 घंटे लगने की उम्मीद थी। इससे दिल्ली-आगरा अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया। आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गईं। हादसे के बाद ट्रेने नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपना रिजर्वेशन भी कैंसल करा दिया।
वहीं आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इस पर रेलवे की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई। यहां पर यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। दिल्ली से ट्रेनों का रूट बदला गया था। उन्हें गाजियाबाद, एत्मादपुर होते हुए आगरा भेजा गया। इससे दो से तीन घंटे की देरी से ट्रेनें पहुंचीं।
इनका बदला रूट
मालवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, ऊधमपुर-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-खजुराहो सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हरिद्वार-बलसाड़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस। यह ट्रेनें देर रात तक गाजियाबाद होते हुए एत्मादपुर के मितावली स्टेशन होते हुए आगरा कैंट पहुंचीं।
ये ट्रेनें निरस्त
नई दिल्ली इंटरसिटी, आगरा कैंट-पलवल मैमू अप-डाउन, आगरा कैंट-टूंडला जन साधारण एक्सप्रेस अप-डाउन, टूंडला-अलीगढ़ मैमू अप और डाउन, टूंडला-अलीगढ़ अप-डाउन, लखनऊ-निजामुददीन एक्सप्रेस, ईदगाह-भरतपुर अप-डाउन की चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
चौथी लाइन से गुजारी शताब्दी
डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण रूट बाधित हुआ है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। हालांकि चौथी लाइन पर रूट सुचारू करा दिया गया है। इसी लाइन से विशेष ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30