रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा आई.टी.आई. के 23 व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी के 920 पदों हेतु विज्ञप्ति जारी कर जून 2023 में व्यांपम के माध्यम से परीक्षा संपादित उपरांत व्यापम द्वारा व्यवसायवार पृथक-पृथक मेरिट सूची जारी होने पर रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा व्यवसायवार 05 चरणों में अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन कराया जाकर पात्र अभ्यार्थियों का चयन सूची जारी कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई । परन्तु अद्यतन अनेक व्यवसाय के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पश्चात् भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है| इसी प्रकार वायमेन व्यवसाय के वर्गवार रिक्त 06 पद जिसमें अनारक्षित के 2, अजा के 1, अजजा के 2 अपिवर्ग के 1 सम्मिलित है| वायरमेन व्यवसाय के व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर वर्गवार 06 अभ्ययार्थियों का प्रथम चरण दिनाँक 19.08.2023 से 22.08.2023 तक दस्तावेज सत्यापन किया गया जिसमे समस्त 06 अभ्यर्थी के पास विज्ञप्ति के अनुसार पूर्ण दस्तावेज न होने के कारण अपात्र पाये गये| इन अभ्यर्थियों में श्री गिरीश कुमार देशमुख-अनारक्षित, श्री तरुण कुमार साहू-अपिवर्ग, श्री हलधर पटेल अपिवर्ग, श्री विपेंद्र सिंह राज –अजा, श्री शिव कुमार सिदार अजजा, श्री विकेश कुमार अजजा समिल्लित है| श्री तरुण कुमार साहू-अपिवर्ग, श्री विपेंद्र सिंह राज –अजा, का इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय प्रशिक्षण अधिकारी के लिए नियुक्ति पत्र जारी हो चूका है, श्री गिरीश कुमार देशमुख-अनारक्षित, श्री हलधर पटेल अपिवर्ग द्वारा इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय प्रशिक्षण अधिकारी पद हेतु कोर्ट में याचिका दायर की गई है। शेष दो अभ्यर्थी द्वारा वायरमेन व्यवसाय प्रशिक्षण अधिकारी में नियुक्ति हेतु याचिका दायर नही की है। वायरमैन व्यवसाय के दूसरे चरण के सत्यापन हेतु आज दिनांक तक तिथि जारी नहीं किया गया है जबकि अन्य व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी के दस्तावेज सत्यापन हेतु 5 बार तिथि जारी कर दस्तावेज सत्यापन कराया गया है । वायरमेन व्यवसाय के द्वितीय दस्तावेज सत्यापन तिथि जारी करने के संबंध में अभ्यर्थी द्वारा विगत 11 माह से लगातार रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग कार्यालय से लगातार सपर्क करने पर अधिकारियों द्वारा विधानसभा आचार संहिता लगने, नये संचालक की पदस्थिति के बाद, अपात्र वायरमेन व्यवसाय के अभ्यर्थी द्वारा न्यायालय में दायर याचिका के निराकरण उपरांत दस्तावेज सत्यापन कराए जाने का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों को घुमाया जा रहा है| वायरमैन व्यवसाय के अभ्यर्थी द्वारा द्वितीय दस्तावेज सत्यापन की तिथि जारी करने के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को जनदर्शन के माध्यम से आवेदन निवेदन किया है लेकिन अद्यतन किसी प्रकार के कोई कार्यवाही नहीं हो रही है|

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30