सोशल मीडिया के जरिए मिली फेम एक बुलबुले की तरह होती है, जो कुछ वक्त तक हवा में रहती है और फिर फूटकर गायब हो जाती है. रानू मंडल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक वक्त वह रातों-रात वायरल हुईं, कामयाबी को देखा, और हिमेश रेशमिया के साथ बॉलीवुड में गाना भी गाया लेकिन आज, वो उसी फेम से कोसों दूर हैं और कहीं नजर नहीं आ रहीं.
इन दिनों रानू मंडल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद बदहाल हालत में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो ठीक से गाना भी नहीं गा पा रही हैं. इसे देखकर लोग उनके हालात पर तरस खा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि आज रानू मंडल को कोई पूछने वाला भी नहीं है, जो कभी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, अब वही गुमनामी में खो गई हैं.
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भारती सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में रानू मंडल नीले रंग की नाइटी और बिखरे बालों में नजर आ रही हैं. हाथ में प्लास्टिक की बोतल पकड़े हुए हैं. एक वक्त स्टेज शो में महंगे ड्रेस में दिखने वाली रानू अब बिल्कुल अलग दिख रही हैं, जैसे उनकी जिंदगी ने एक और यू-टर्न लिया हो. वीडियो देखकर लोग उनकी इस हालत पर हैरान हैं.
क्या सोशल मीडिया की शोहरत टिकाऊ नहीं होती
सोशल मीडिया से अचानक हासिल किया फेम कई बार बरकरार रखना मुश्किल होता है. ये जितनी तेजी से मिलती है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाती है. ऐसा सिर्फ रानू मंडल के साथ नहीं हुआ और भी उदाहरण भी हैं.
डांसिंग अंकल को भी लोग भूल गए
2018 में आपको डांसिंग अंकल प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव याद हैं. गोविंदा के गाने पर उनके डांस वीडियो ने उन्हें रातों-रात वायरल कर दिया. उन्होंने कई टीवी शो और इवेंट्स में हिस्सा लिया, लेकिन उनकी यह शोहरत भी थोड़े वक्त के बाद खत्म हो गई और वे फिर सामान्य जिंदगी में लौट आए.
कहां है कच्चा बादाम सिंगर
कुछ ऐसा ही कहानी कच्चा बादाम सिंगर भुबन बड्याकर की भी है. ‘कच्चा बादाम’ गाने से फेमस हुए भुबन बड्याकर अचानक वायरल हुए. उन्हें म्यूजिक एल्बम और शोज में भी बुलाया गया. लेकिन गाना पुराना होते ही लोग उन्हें भूल गए, और अब उनका नाम कहीं सुनाई नहीं देता. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30