इस साल लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक रही ‘लापता लेडीज’ ने अब एक बड़ा माइलस्टोन अचीव कर लिया है. डायरेक्टर किरण राव की इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है.
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 29 शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों की लिस्ट में से ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना है. इस लिस्ट में रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’, प्रभास स्टारर माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन ‘कल्कि 2898 AD’, मलयालम फिल्म ‘आट्टम’ के साथ ही डायरेक्टर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘All We Imagine as Light’ भी शामिल थी.
मलयालम फिल्म ‘All We Imagine as Light’ को इंडिया की ऑस्कर एंट्री बनने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था क्योंकि इसने कुछ महीने पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड जीता था. ये फिल्म इंटरनेशनल क्रिटिक्स को बहुत पसंद आई थी. अब FFI की ज्यूरी के चेयरमैन जानू बरुआ ने बताया है कि उन्होंने किन वजहों से ‘लापता लेडीज’ को चुना.
इन वजहों से चुनी गई ‘लापता लेडीज’
जानू बरुआ ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘ज्यूरी को ऐसी फिल्म चुननी होती है जो सारे पैमानों पर भारत को रिप्रेजेंट करती हो. खासकर, जो भारत की सामाजिक व्यवस्था और संस्कृति को दर्शाती हो. भारतीयता सबसे महत्वपूर्ण है और ‘लापता लेडीज’ इस मामले में सबसे आगे रही.’ बरुआ ने इस बात पर जोर दिया कि ये बहुत महत्वपूर्ण है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स के पैमानों पर सबसे ज्यादा फिट बैठने वाली फिल्म, जो भारत को रिप्रेजेंट करती हो, उसे ऑफिशियल एंट्री के तौर पर ऑस्कर में भेजा जाए.
आमिर खान और किरण राव ने कहा शुक्रिया
‘लापता लेडीज’ के प्रोड्यूसर आमिर खान प्रोडक्शन्स ने ऑफिशियल सोशल इंस्टाग्राम हैंडल से FFI को धन्यवाद देते हुए एक नोट भी शेयर किया. इस नोट में लिखा था, ‘हम ‘लापता लेडीज’ को बेशुमार प्यार देने के लिए अपनी ऑडियंस, मीडिया और फिल्म कम्युनिटी के बहुत शुक्रगुजार हैं.’
‘लापता लेडीज’ की डायरेक्टर किरण राव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘ये सम्मान मेरी पूरी टीम की जीतोड़ मेहनत का सबूत है, जिनकी डेडिकेशन और पैशन ने इस कहानी को जिंदगी दी.’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30