दुर्ग। पत्नी के चरित्र पर संदेह करना पति को अपराधी बना दिया। हुआ यूं कि एक शख्स अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसी के चलते उसने उससे विवाद करने लगा और बात बढ़ती गई और अंत में नतीजा बुरा रहा। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा दे मारा, जिससे उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्ग शहर के आमापारा की घटना है।

पुलिस ने बताया कि आमापारा थाना मोहन नगर में बीती रात सुजाता बंसोड को पति आदेश बंसोड ने मोबाइल पर किसी से बात करते हुए सुना। तब पत्नी के देर रात तक बात करने पर सवाल पूछा जिस पर दोनों के मध्य विवाद होने लगा, इस पर आवेश में आकर आदेश के द्वारा घर पर रखे हथौड़े से पत्नी सुजाता के सिर पर वार किया। वार इतना घातक था कि पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आदेश घर से बाहर आ गया और अपनी बहन शालिनी को घटना के संबंध में बताया। तब शालिनी के द्वारा 108 को सूचना दी और घायल भाभी को जिला अस्पताल ले गई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल द्वारा उसे मेकाहारा रायपुर ले जाने की सलाह दी। इलाज के दौरान सुजाता की आज सुबह मौत मेकाहारा अस्पताल रायपुर में हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया। आरोपित सूर्या मॉल में किसी चश्मा दुकान में कार्य करता है और पत्नी के चरित्र पर संदेह किया करता था। दोनों का विवाह हुए 12 साल बीत चुके हैं और एक पुत्र भी है। आरोपी की बहन शालिनी की रिपोर्ट पर मोहन नगर पुलिस के द्वारा आदेश के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार हथोड़ा भी जप्त कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031