मध्य प्रदेश के सीहोर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें 84 साल की लीलाबाई कोविड सेंटर में जमकर डांस कर रही हैं. लीलाबाई कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अपने बुलंद हौसले के साथ वायरस को हराने में जुटी हैं. उनके इस जज्बे को देखकर लोग सलाम कर रहे हैं. यह वीडियो सीहोर जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड- 19 सेंटर का है. जहां पर 84 साल की दादी भर्ती है और अपना कोरोना का इलाज करा रही हैं. लीलाबाई के इस हौसले दूसरे मरीजों को काफी हिम्मत मिली है. डॉक्टर सुधीर डेहरिया ने बताया कि पॉजिटिव होने पर 84 साल की बुजुर्ग महिला को भर्ती किया गया था. अब उनकी तबीयत ठीक है. वो पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं. उनकी स्थिति अब सामान्य है उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी. 84 साल की दादी का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कोरोना को पॉजिटिव सोच के साथ किसी भी उम्र में हराया जा सकता है.
Previous Articleपत्नी के चरित्र पर संदेह कर पति बना अपराधी, जानें क्या है मामला…
Related Posts
Add A Comment


















