गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र ने हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई। जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे सोरीदखुर्द निवासी कुमार मरकाम उम्र 44 वर्ष फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी ग्रामीण हाथी की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर वन अमला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं.
बता दें कि महीनेभर पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला किया था। इस घटना में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की मौत हुई थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031