रायपुर/नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए 10,000 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण योजनाओं को मंजूरी दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, जिससे सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार और परिवहन सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा।

सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच इस मुद्दे पर बैठक हुई, जिसमें राज्य में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गडकरी ने बताया कि केंद्र द्वारा चार नई सड़क परियोजनाओं के लिए डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है, और जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अहम निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। राज्य सरकार इन सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता देकर समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।” इस बैठक में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव भी मौजूद थे।

नई सड़क परियोजनाएं राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिससे यातायात की सुविधा और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031