रायपुर । रायपुर में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के 40 जवानों की दूसरी टोली सोमवार को रायपुर पहुंच गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जवानों का रेलवे स्टेशन में गुलाब देकर माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों ने देश भक्ति गीत गाकर आभार जताया।
रायपुर में अपनी सेना को जानें के तहत भारतीय सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन साइंस काॅलेज मैदान में करेगी। इसके लिए आज सारनाथ एक्सप्रेस से जबलपुर एसटीसी के 40 जवानों की टोली रायपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जवानों ने देशभक्ति गीत संदेशे आते है गाकर आभार जताया। भारतीय सेना के जवान नायक विशाल माने एवं नायक राजेंद्र सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। यहां पहुंचकर काफी अच्छा लगा और बहुत अच्छे से स्वागत भी किया गया। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त करते है। इस स्वागत समारोह में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देंवागन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पोषण अभियान का कलेक्टर और सेना के जवानों ने किया समापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की तर्ज पर इस बार पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने निर्देशित किया था। इसको लेकर जिले में 1 से 30 सिंतबर तक पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में पोषण अभियान को लेकर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पोषण माह के समापन कार्यक्रम कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के अगुआई मंे रेलवे स्टेशन में आयोजित किया गया। जहां कलेक्टर और सेना के जवानों ने समापन समारोह में पोषण का संदेश लोगों तक पहुचाया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30