धमतरी। धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी मजदूर अपने गांव से खेती काम करने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे। दरअसल यह पूरी घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। जहां के कोर्रा गांव के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
Previous Articleशासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में “राष्ट्रीय पोषण माह 2024”
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















