नई दिल्ली इस बार 10 दिवसीय मालाबार अभ्यास की मेजबानी भारत करेगा। इसमें भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत चार देशों की सेनाएं भाग लेंगीं। भारतीय नौ सेना ने बताया कि 8 से 18 अक्तूबर तक होने वाले मालाबार अभ्यास 2024 की शुरुआत विशाखापत्तनम में हॉर्बर चरण से होगी। इसके बाद समुद्री चरण होगा। इस दौरान चारों देशों की नौसेनाएं जटिल नौसैनिक अभ्यास करेंगीं। भारतीय नौसेना के मुताबिक इस अभ्यास में कई भारतीय नौ सैनिक प्लेटफार्म भाग लेंगे। इसमें मिसाइल विध्वंसक, पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास सहयोग और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें सतह, वायु और पनडुब्बी रोधी युद्ध पर चर्चा होगी। अभ्यास के दौरान समुद्र में पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतही युद्ध और वायु रक्षा अभ्यास जैसे जटिल समुद्री अभियान होंगे। मालाबार अभ्यास 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। 2015 में जापान नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ। 2020 में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भी भागीदारी देखी गई। इस अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को समझना और मिलकर दूर करना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031