उत्तर प्रदेश के आगरा में 10वीं के छात्र ने स्कूल टीचर का शारीरिक शोषण किया. साथ ही उसने टीचर का वीडियो बनाकर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 10वीं के छात्र और उसके 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता मथुरा जिले के जैत गांव के एक स्कूल में टीचर के पद पर तैनात थी. महिला नौकरी के चलते वहीं एक कमरा लेकर रह रही थी. इस स्कूल का 10वीं का एक छात्र पढ़ाई में कमजोर था. इसी वजह से छात्र ने टीचर से एक्स्ट्रा क्लास लेना शुरू कर दिया. एक्स्ट्रा क्लास लेने के दौरान छात्र ने महिला टीचर को अपने जाल में फंसा लिया.
इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो किया वायरल
फिर छात्र ने महिला के शारीरिक शोषण किया और इसका वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया. टीचर ने पुलिस को बताया कि छात्र वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. इसके बाद टीचर ने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया. फिर वह नौकरी छोड़कर अपने घर आगरा लौट आई. इसके बाद छात्र ने शारीरिक शोषण का वीडियो अपने ही गांव के तीन दोस्तों को भेज दिया. सभी ने वीडियो को व्हाट्सएप पर भेजकर टीचर पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब टीचर ने तंग आकर उनसे मिलने से इनकार कर दिया तो लड़कों ने इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो वायरल कर दिया.
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि महिला टीचर ने 30 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने बताया था कि उसके एक परिचित ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने के नाम पर छात्र महिला को ब्लैकमेल करने लगा. शिकायत के आधार पर शाहगंज थाने में केस दर्ज किया गया. फिर दूसरे जिले के रहने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30