बेमेतरा। छ.ग. राजपत्र (असाधारण) 01.10.2021 को प्रकाशित प्रक्रम वाहनों पर निर्धारित किराया दर एवं किराया से छूट प्राप्त योग्य व्यक्तियों की जानकारी के संबंध में फ्लैक्स बनाकर जिले के मुख्य नगरों के बस स्टैण्ड बेमेतरा, साजा, नवागढ़, बेरला, थानखम्हरिया, देवकर, नांदघाट, संबलपुर में दृष्टिगत स्थल पर लगाया गया है। साथ ही समस्त प्रक्रम वाहनों में किराया सूची से संबंधित रेडी रेकनर चस्पा किया गया है। साथ ही परिवहन विभाग की वेबसाईट https://cgtransport.gov.in में बस फेयर कैल्कुलेटर ऑप्शन में जाकर दिये गये लिंक https://cgtransport.gov.in/BusFairCalculator.aspx के माध्यम से दूरी के हिसाब से किराया का गणना की जा सकती है। ज़िला परिवहन अधिकारी ने प्रक्रम वाहनों से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करते समय वाहन के परिचालक द्वारा लिये जाने वाले किराये का मिलान उक्त सूची से करने के पश्चात ही किराया का भुगतान करे। यदि कोई वाहन मालिक अधिक किराया वसूलता है तो इसकी शिकायत टिकट के साथ लिखित आवेदन कर जिला परिवहन कार्यालय में किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30