रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय युवा संगठन के सूरजपुर जिला अध्यक्ष के पद पर मंगलेश्वर सिंह की नियुक्ति की गई है। मंगलेश्वर सिंह की नियुक्ति प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर की अनुशंसा से एवं अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। मंगलेश्वर सिंह की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि मंगलेश्वर सिंह की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा ने युवा संगठन के सूरजपुर जिला अध्यक्ष की कमान मंगलेश्वर सिंह को सौंपी है। आपको बता दें कि मंगलेश्वर सिंह वार्ड नंबर 04, हाउस नंबर 49 नमदगिरी रोड कब्रिस्तान मोहल्ला, सूरजपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के निवासी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के सूरजपुर जिला अध्यक्ष बनने पर मंगलेश्वर सिंह को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930