भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनका पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां से राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ फिल्मी जगत के लोग भी पहुंचे थे. रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए एक स्ट्रीट डॉग NCPA ग्राउंड पहुंचा.
एक टैक्सी में एक स्ट्रीट डॉग को अंतिम श्रद्धांजलि के लिए NCPA ग्राउंड ले जाया जा रहा था. हालांकि, ग्राउंड के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने टैक्सी को रोक लिया और पूछताछ के बाद उन्हें अंदर जाने की मंजूरी दे दी. बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग का नाम खुद रतन टाटा ने गोवा रखा था. ये स्ट्रीट डॉग बॉम्बे हाउस में रहता है.
जानकारी के अनुसार, 11 साल पहले लगभग टाटा कर्मचारी काम के लिए गोवा गए थे और उन्हें सड़क पर एक कुत्ता मिला, जिसे वे अपने साथ मुंबई ले आए. उन्होंने कुत्ता का नाम गोवा रख दिया, क्योंकि वह उन्हें गोवा में मिला था. ये स्ट्रीट डॉग गोवा पिछले 11 सालों से रतन टाटा के आवास पर रह रहा है जो कुत्ते के प्रति उनके (रतन टाटा) के गहरे प्यार को दिखाता है.
रतन टाटा ने हाल ही में कुत्तों के लिए एक हॉस्पिटल खोला था. उन्होंने हॉस्पिटल खोलते समय कहा था कि मैं कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं. मैं जीवन कई पेट्स रखे हैं. इस वजह से मुझे हॉस्पिटल की अहमियत पता है. उनकी ओर से नवी मुम्बई में बनाया गया अस्पताल 5 मंजिला है, जिसमें 200 पालतू जानवरों का एक साथ इलाज किया जा सकता है.
इसको अस्पताल को 165 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था. रतन टाटा को कुत्तों से कितना प्यार था कि वह एक कुत्ते को अपने साथ यूनिवर्सिटी ऑफ मिनिसोटा लेकर गए थे, जहां कुत्ते का जॉइंट रिप्लेसमेंट किया गया था.
बताया जाता है कि रतन टाटा ने मुंबई के ताज होटल में स्ट्रीट डॉग्स की एंट्री को अनुमति दे रखी है. होटल स्टाफ के अनुसार, रतन टाटा का साफ कहना था कि अगर कोई भी स्ट्रीट डॉग होटल के अंदर आते हैं तो उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए.
अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग
निधन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के NCPA ग्राउंड में दोपहर साढ़े तीन बजे तक रख गया था, जहां भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. नेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ी और आम लोगों तक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे से लेकर कुमार मंगलम बिड़ला और रवि शास्त्री ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
वर्ली श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. मुंबई के वर्ली स्थिति श्मशान पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30