अमलेशवर – – कल 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर डीह में भव्य रामलीला पश्चात रावण दहन किया जाएगा, रामलीला में मेघनाथ वध ,कुंभकरण वध पश्चात रावण वध होगा ,तत्पश्चात रावण के पुतले का दहन होगा ।यहां पर दशहरा का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ रामलीला का मंचन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं, जिसका दशहरे के दिन लोग भरपूर आनंद लेते हैं ,रामलीला मंडली के संचालक श्री गजानंद साहू ने बताया कि आसपास अभी रामलीला का आयोजन नहीं हो रहा है जिसके कारण से यहां आसपास के लोग भी आकर रामलीला का आनंद लेते हैं, रामलीला अमलेश्वर डीह के शासकीय प्राथमिक शाला ,कबीर चौक के पास होगा । राम लीला में राम के किरदार में ओम प्रकाश साहू ,लक्ष्मण हरि साहू एवं महाराज रावण लंकेश के रूप में डोमन यादव प्रमुख पात्र होंगे, वही हनुमान का पात्र प्रहलाद साहू ,विभीषण सोनहर यादव ,करेंगे समिति के मनसा निर्मल ,मिथलेश साहू ,राजेंद्र मेश्राम , कैलाश यादव ,गब्बर यादव सहित अन्य कलाकार शामिल रहेंगे । गांव के वरिष्ठ नागरिको ने सभी लोगों से शांतिपूर्वक रामलीला का आनंद लेने का अनुरोध किये हैं ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30