रायपुर । नगरीय निकायों में काम करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के लिए दिवाली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब वेतन भुगतान की तारीख बदल गई है। इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने सूबे के सभी नगरीय निकायों को निर्देश जारी किया है।

अफसरों की मानें तो अब तक नगरीय निकायों में कर्मचारियों और अफसरों को हर महीने की 7 तारीख को वेतन दिया जाता था। लेकिन अब यह तारीख बदल दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से राज्‍य के सभी निकायों के प्रमखों को जारी निर्देश में कहा गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख के स्‍थान पर 1 तारीख को वेतन भुगतान किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30