तिरुवल्लूर । तिरुवल्लूर जिले के कवरापेटई रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन पहले से रेलवे ट्रैक पर एक खड़ी एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो बोगियों में आग लगी है, जबकि 12-13 बोगियां डिरेल हो गई हैं। वहीं हादसे का ज्यादा प्रभाव मालगाड़ी पर पड़ा है। हादसे में कुछ यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा शुक्रवार की शाम को करीब 08:30 बजे कवरापेटई रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। हादसे के बाद ट्रेन के 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं दो कोच में आग भी लग गई है।
मालगाड़ी से टकराई दरभंगा एक्सप्रेस, टक्कर के बाद लगी आग, 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए
Previous Articleराजधानी में तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या
Related Posts
Add A Comment



















