जब एयर होस्टेस की नौकरी का नाम सुनते हैं तो मन में यही ख्याल आता है कि एक ऐसी जॉब जहां रोमांच है, घूमना-फिरना है, और लाखों का सैलरी पैकेज. लेकिन एयर होस्टेस का जॉब डिस्क्रिप्शन बस यहीं तक नहीं है. फ्लाइट के दौरान उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ता है, ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा. ऐसी ही एक आपबीती शेयर की एक एयर होस्टेस ने, जो यात्रियों की अजीबो-गरीब डिमांड से तंग आ गई थी. कई बार ये डिमांड हदें पार भी कर जाती हैं.
30,000 फीट की ऊंचाई पर बेहुदा सवाल
कल्पना कीजिए एक ऐसा माहौल, जहां यात्री के तौर पर मर्दों की संख्या ज्यादा हो. फ्लाइट 30,000 फीट की ऊंचाई पर है, ऐसे में एक शख्स एयर होस्टेस से बेहुदगी से पूछता है- फ्लाइट से उतरने के बाद आज आपकी मंजिल कहां होगी.
रायनएयर फ्लाइट की एयर होस्टेस को ऐसे ही बेहुदा सवालों का सामना करना पड़ता है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने इस अनुभव को शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यात्रियों के कुछ कमेंट्स और सवाल उन्हें असहज कर देते हैं, भले ही कई बार वो जानबूझकर ऐसा न कर रहे हों. उसने बताया कि उड़ान के दौरान यात्री कई अजीब और हद पार कर देने वाली मांगें करते हैं.
अजीबो-गरीब डिमांड और जिसको पूरा करने मुमकिन ही नहीं
एयर होस्टेस से यात्री ऐसी डिमांड करते हैं, जो उन्हें खुद भी पता होता है कि पूरी नहीं हो सकती. जैसे, कोई ठंडी कोल्डड्रिंक की मांग करता है, जैसे वो किसी रेस्तरां में बैठा हो. अटेंडेंट को तब उन्हें याद दिलाना पड़ता है कि विमान में फ्रिज नहीं होता. वहीं, जब वह यात्रियों से बैग सही ढंग से रखने के लिए कहती है, तो कई यात्री बहस करने लगते हैं- मुझे पिछली उड़ान में ऐसा करने दिया गया था.
जब मुझे मिली सीट पर पेशाब करने की धमकी
सबसे अजीब अनुभव तो तब हुआ, जब एक यात्री ने गुस्से में धमकी दी-मैं सीट पर पेशाब कर दूंगा और तुम्हें इसे साफ करना पड़ेगा. क्योंकि टेकऑफ के दौरान उसे बाथरूम जाना था, जो संभव नहीं था. ऐसी स्थितियों में एयर होस्टेस को क्या-क्या झेलना पड़ता है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था.
फ्लर्टिंग और डबल मीनिंग कमेंट्स…
कुछ यात्री एयर होस्टेस के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं. कोई कहता है-मेरे पास स्क्रैच कार्ड है,और ग्रैंड प्राइज के तौर पर तुम निकली हो.कई बार हमें यात्रियों की डबल मीनिंग बातों को इग्नोर करना पड़ता है, तो कई बार इसकी शिकायत भी करनी पड़ती है.
सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर मोजों तक की अजीब डिमांड
एयर होस्टेस ने एक और चौंकाने वाला वाकया साझा किया, जब एक यात्री ने बातों-बातों में उसके घर का एड्रेस जानने की कोशिश की. किसी ने उससे पुराने मोजों की मांग की, तो कोई उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी मांगता है. इन सब बातों को शेयर करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट ने दिखाया कि उड़ान के दौरान केबिन क्रू को किस तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30