Thursday, December 11

रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राजकुमार (राज) कश्यप की नियुक्ति की गई है। राजकुमार (राज) कश्यप की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। राजकुमार (राज) कश्यप की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि राजकुमार (राज) कश्यप की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। विदित हो कि राजकुमार (राज) कश्यप सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी सक्रिय रहे है। वे पूर्व एवं वर्तमान में कई पदों पर पदस्थ रहे है, इसी क्रम में वे पूर्व में वर्ष 1993 में उप शाला नायक हायर सेकंडरी स्कूल मिशन, 1995 सह सचिव शासकीय जेएमपी कालेज, 2000 से अध्यक्ष गायत्री शिक्षण समिति, वर्ष 2002 से 2007 तक अध्यक्ष ब्लॉक युवक कांग्रेस एवं विधायक प्रतिनिधि, वर्ष 2007 से 2012 तक केन्द्रीय महासचिव प्रवक्ता, आडिटर तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव सर्व कुर्मी समाज छग, वर्ष 2012 से वर्तमान तक कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं महासचिव सर्व कूर्मि समाज छत्तीसगढ़, वर्ष 2012 से वर्तमान तक प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स कर्मचारी अधिकारी संगठन, वर्ष 2012 से प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा संयुक्त संघर्ष मंच, वर्ष 2020 से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महासंघ, वर्ष 2021 से वर्तमान से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत, व्यवसाय सन 2000 से दो अशासकीय विद्यालयों का संचालक, वर्तमान में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। राजकुमार (राज) कश्यप मु. पो. सरोज कुटीर ब्रुक्स, स्कूल रोड नियर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरहागांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) तथा दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 22 सोनकर सेल बिलासपुर रोड मुंगेली (छत्तीसगढ़) के निवासी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर राजकुमार (राज) कश्यप को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा महासमुंद जिला अध्यक्ष जब्बर सिंह चंद्राकर, जिला महासचिव बिहारी चंद्राकर, महिला महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, जिला महासचिव मीना चंद्राकर, युवा संगठन जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, प्रदेश सचिव गिरजाशंकर चंद्राकर, प्रदेश संगठन मंंत्री नुरेन चंद्राकर, युवा संंगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, युवा संगठन प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन प्रदेश सचिव नीरज चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, चंद्रकला चंद्राकर, द्रोपति चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, सुष्मा चंद्राकर, शशिकला चंद्राकर, पूर्वा चंद्राकर, वीनू चंद्राकर, लता धनंजय चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, कमला चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लता चंद्राकर दामिनी चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता तारिणी चंद्राकर, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जश्मी चंद्राकर, मोतिन चंद्राकर, ईश्वरी चंद्राकर, सुधा चंद्राकर, नमिता चंद्राकर, लीना चंद्राकर, मीना वर्मा, मीना बिहारी चंद्राकर सहित महासभा के सभी पदाधिकारीगण शामिल है।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031