रायपुर में नए ट्रक व्हील्स सेंटर का शुभारंभ

रायपुर। भारतीय टायर उद्योग की प्रमुख कंपनी और ट्रक बस रेडियल सेगमेंट के मार्केट लीडर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में अपने जेके टायर ट्रक व्हील्स सेंटर का उद्घाटन किया। ग्राहकों की खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने के लिएए कंपनी का नया प्रमुख वन-स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर श्री मंगला टायर्स एंड एलाइनमेंट हैं, जो छत्तीसगढ़ में चौथा और देश में 51वां सेंटर है। श्री श्रीनिवासु अल्लाफन, डायरेक्टर-सेल्स एंड मार्केटिंग, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने कहा कि रायपुर में नया ट्रक व्हील्स सेंटर जेके टायर के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर देता है और सबसे महत्वपूर्ण इसकी बेजोड़ वन-स्टॉप सॉल्यूशन सेवा है। अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू करते हुए नया सेंटर टायर संबंधी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और उनकी पहुँच में आसानी प्रदान करेगा। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, संजीव शर्मा, जनरल मैनेजर-फ्लीट मैनेजमेंट, (ट्रक-बस रेडियल), जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने नए ट्रक व्हील्स सेंटर का डिजिटल उद्घाटन किया। अपने एक्सक्लुसिव स्टोर में स्टेट-आफ-द-आर्ट व्हील सर्विसिंग इम्पिमेंट, टायर की पूरी रेंज, एक्सपीरियंस जोन और सेंटर में उपलब्ध विशेषज्ञ तकनीकी सलाहकारों से सुसज्जित, नया आउटलेट जेके टायर की रिटेल पहचान दर्शाता है। 6000 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम की अपनी व्यावहारिक स्थिति के कारण अपने ग्राहकों को आसान पहुंच प्रदान करता है। रायपुर के इस सेंटर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ और देश भर में अपनी रिटेल उपस्थिति को बढ़ाने के कंपनी के उद्देश्य के अनुरूप है। जेके टायर का देशभर में 550 से अधिक ब्रांड शॉप का विस्तृत रिटेल नेटवर्क है, जो कम्प्यूटरीकृत व्हील एलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग, स्वचालित टायर बदलने, टायर रोटेशन, नाइट्रोजन इंफ्लेशन और टायर इंफ्लेशनसहित सभी उच्च गुणवत्ता वाली मशीनरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करता है। यह सेंटर एक छत के नीचे ही ग्राहकों को 360 डिग्री का अनुभव प्रदान करता है। उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ, जेके टायर ने अपने पूरे रिटेल नेटवर्क में सरकार के आदेश के अनुरूप कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं। ग्राहकों के लिए सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करते हुए, कंपनी बड़े शहरों में, जिसमें दूरस्थ भीतरी इलाके भी शामिल हैं, नये और हाईटेक ब्रांड शॉप के साथ अपनी उपस्थिति ब?ा रही है। पैसेंजर कार टायरों के अलावा, जेके टायर अपने रिटेल आउटलेट्स और ट्रकों के लिए सर्विस आउटलेट्स का पूरे देश में विस्तार करने की भी योजना बना रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031