रायपुर। आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने भारत के सबसे बड़े डिपॉजिटरी एनएसडीएल की सहायक कंपनी एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंसी समझौता किया है। समझौते के तहत, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को अपने ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा और बचत उत्पाद प्रदान करेगा। ये बीमा उत्पाद एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे, ताकि उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिल सके। यह आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का प्रयास है कि देशभर के नएसडीएल पेमेंट बैंक के एक्सक्लूसिव पॉइंट ऑफ सेल नेटवर्क पर अपने आसान और अभिनव जीवन बीमा पीओएस उत्पाद उपलब्ध करा कर देश की अनैंश्योर्ड आबादी को कवर किया जा सके। पीओएस जीवन बीमा उत्पादों को समझना बहुत आसान है और इसे पूरी तरह से परेशानी मुक्त तरीके से खरीदा जा सकता है। शुरुआत आई प्रोटेक्ट स्मार्टश् जो एक ट्रम प्लान है और आईसीआईसीआई प्रु एएसआईपी, जो यूनिक सेविंग प्लान है से की जाएगी। आईसीआईसीआई प्रु एएसआईपी परिपम्ता लाभ की गारंटी देता है। आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, एनएस कन्नन ने कहा हम एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी करके खुश हैं। दोनों भागीदारों का प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों को परेशानी मुक्त और बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना है। यह साझेदारी बैंक ग्राहकों को जीवन बीमा उत्पादों को सुविधाजनक रूप से खरीदने की दिशा में हमारे डिजिटल प्लेटफार्म का लाभ उठाने में मदद करेगी। हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा और दीर्घकालिक बचत उत्पाद एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। यह साझेदारी देश में बड़ी सुरक्षा खाई को दूर करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में भी एक कदम है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031