बिलासपुर । जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, शहर में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को त्योहार के दौरान बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने मेंटेनेंस कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक बिजली गुल कर दी जाएगी।

शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते 12 दिनों तक रोजाना बिजली कटौती की जाएगी। आज रिंग रोड, ओम नगर, और मगर पारा क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी ताकि आवश्यक सुधार और रखरखाव का काम किया जा सके। विभाग का कहना है कि यह कदम दिवाली के दौरान किसी भी बिजली समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है।

दिवाली के समय बिजली की खपत सामान्य से लगभग 5 मेगावाट अधिक हो जाती है, जिससे लोड शेडिंग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30