मध्य प्रदेश की रहने वालीं निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता उज्जैन में पली-बढ़ी हैं। मगर कई वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं।

बता दें कि अगस्त महीने में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता था। बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। देशभर की 29 सुंदरियों के बीच निकिता को बुधवार को विजेता चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रेखा पांडे बनी पहली रनर-अप
दादरा और नगर हवेली की रहने वालीं रेखा पांडे पहली और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की विजेताओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, नेहा धूपिया, बोस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर शामिल थे। कार्यक्रम में मशहूर म्यूजिक ग्रुप बैंड ऑफ बॉयज ने शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। वहीं फेमिना मिस इंडिया 1980 की विजेता संगीता बिजलानी ने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा।

सात साल पहले मुंबई पहुंचीं निकिता
निकिता के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल व्यापारी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल करने बाहर गईं। सात साल पहले निकिता ने मुंबई का रुख किया। वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

सच हुआ मिस इंडिया बनने का सपना
निकिता ने कहा कि बचपन में मां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुझे मिस इंडिया बनाकर भेजती थी। अब सच में मिस इंडिया बन गई हूं। कई बार माता सीता का रोल भी रामलीला में निभा चुकी हूं। शुरुआत से ही मिस इंडिया बनना था। यही वजह थी कि थियेटर और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया।

निकिता को पशुओं से प्रेम
निकिता को पशुओं से बहुत अधिक प्रेम है। इस मामले में वह कुछ बड़ा करना चाहती हैं। निकिता पोरवाल का कहना है कि सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। यह दुनिया सबकी है। लोगों को पशुओं के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31