रायपुर/. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 26 सितम्बर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त पद पर 05 सदस्यों की नियुक्ति की गई, जिसमें से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (बलौदाबाजार) ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर लिया था और बाकी चार सदस्यगण श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव (जशपुर), श्रीमती सरला कोसरिया (महासमुंद), श्रीमती ओजस्वी मंडावी (दंतेवाड़ा) एवं दिपिका सोरी (सुकमा) ने आज आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। छ.ग. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। ज्ञात हो कि पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था। छ.ग. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को पत्र भेज कर छ.ग.राज्य महिला आयोग के सभी पांचों सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग की गई थी. और यह निवेदन किया गया था कि सभी संभाग से खासकर सरगुजा एवं बस्तर संभाग से सदस्यों की नियुक्ति की जाए। जिस पर अमल करते हुए छ.ग. शासन द्वारा सरगुजा, बस्तर, रायपुर संभागों से सदस्यों की नियुक्ति करने पर डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया। इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छ.ग. राज्य महिला आयोग के सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालिका श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर व आयोग के सभी कर्मचारिगण और नवनियुक्त सदस्यों के साथ भारी मात्रा में कार्यकर्तागण प‌द्भार ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30