रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप-निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने मतदान केंद्रों के 85 बूथों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में मतदाताओं के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग गेट तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए और मतदाताओं के बैठने के लिए यथासंभव वेटिग हाॅल और मतदान केंद्रों में आवश्यकतानुसार बेंच लगाया जाएं। मतदान केंद्र में कुर्सी एवं टेबल लगाया जाए। साथ ही मतदान केंद्र में पेयजल, बिजली, शौचालय, मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था बेहतर की जाएं।
एसएसपी संतोष सिंह ने भी मतदान दलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, एडीएम देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राकेश देवांगन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कटोरातालाब के संत कवर राम उच्चतर माध्यमिक शाला, प्रियदर्शनी नगर के संत ज्ञानेश्वर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मठपुरैना के शासकीय प्राथमिक शाला, भाठागांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चंगोराभाठा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, संतोषी नगर के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, संतोषी नगर के राम मनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, संजय नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031