दुर्ग। जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 के लिए जिले में जोर-शोर से चल रही तैयारियां पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन, प्रशिक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अस्पताल इत्यादि की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आगामी 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके अनुसार सर्वप्रथम दल प्रभारियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों का पंजीयन किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए शिविर स्थल में रूकने की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रभारियों द्वारा सभी जिलों को आवश्यकतानुसार रूम आबंटित किया जाएगा, जिसमें गद्दे, तकिए, चादर एवं कंबल इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। शिविर स्थल में रेडक्रॉस के सम्मानित अधिकारी, स्टाफ सदस्य एवं शिविर के सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए रूम आबंटित किया जाएगा।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं शिविर स्थल पर सपन्न होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विशाल मंच तैयार किया गया है। मंच के चारों ओर छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति नृत्य की झांकी प्रदर्शित की गई है, जिसमें जिले या संभागवार उद्घाटन, समापन सहित प्रतियोगिताएं सम्पन्न होगी। इसके सफल संचालन हेतु प्रभारियों एवं निर्णायक दल का गठन किया गया है।
सभी प्रकार के प्रशिक्षण एवं कार्यशाला जिले में उपलब्ध प्रशिक्षकों के द्वारा दी जाएगी। साथ ही रेडक्रॉस के इतिहास, संगठन एवं रेडक्रॉस की गतिविधियों के विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी प्रतिभागियों को पंजीयन के दौरान एक किट दिया जाएगा। इस किट में शिविर पुस्तिका, पेन, बैच, कैप. स्कार्फ, वागल रहेगा। शिविर स्थल में ही लगभग 20-30 स्टालों निर्माण किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ शासन के विभागों के द्वारा प्रदर्शनी, माडल की स्थापना की जाएगी।
अस्पताल के लिए शिविर स्थल परिसर में रूम में अस्थाई अस्पताल के निर्माण किया जाएगा, जिसमें 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेंगी। सभी प्रतिभागियों को दुर्ग जिले में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य गौरव भिलाई इस्पात संयंत्र, प्रसिद्ध मैत्रीबाग, आईआईटी भिलाई सहित जिले आसपास दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिये टीम भी बनायी जाएगी।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर में सभी प्रतिभागियों, रेडक्रॉस के अधिकारियों एवं सम्मानित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्ग शहर में निश्चित स्थानों पर स्थानीय निकाय के सहयोग से स्वच्छता सेवा कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिये रेडक्रॉस की टीम एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा संचालन किया जाएगा।
रेडक्रास का इतिहास, संगठन, गतिविधियां, प्राथमिक उपचार, यातायात नियम, एडस् जागरूकता, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग जिले से लगभग 300 जूनियर, यूथ रेडक्रॉस एवं काउंसलर भाग लेंगे।
प्रतियोगिता अंतर्गत रंगोली, क्विज, लोकनृत्य, झांकी, प्रदर्शनी, लोकगीत, हस्तकला, पेंटिंग, मार्चपास्ट, गणवेश, फर्स्ट एण्ड प्रदर्शन, निबंध, फिजिकल डिस्प्ले और अंताक्षरी की प्रतियोगिताएं शामिल है। इसके अलावा बेस्ट जूनियर बालक, बेस्ट जूनियर बालिका और बेस्ट जिला का अवार्ड भी दिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031