रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत रायपुर में रहेंगी। इस दौरान वे आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा पहले ही इस दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम राज्य सरकार को भेजा जा चुका है, जिसमें उनके प्रवास के सभी प्रमुख बिंदुओं का विवरण दिया गया है।
राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा ने सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं, और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है, जिन्हें वीवीआईपी सुरक्षा का गहरा अनुभव है। वे पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान एसपीजी में कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और उनके दौरे के अन्य स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए दूसरे जिलों से भी अफसरों और बल को बुलाया गया है। आईजी अमरेश मिश्रा की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था में 8 डीआईजी, 10 एसपी रैंक के अधिकारी, और दो दर्जन से अधिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30