अग्नि के सात फेरे लेकर जन्म-जन्म साथ निभाने की कसमें खाकर विवाह के बंधन में बंधने वाले एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी के साथ जो किया वह दिल दहला देने वाला है. मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. यहां एक शख्स ने कुछ रुपयों के खातिर अपनी पत्नी की न केवल इज्जत दाव पर लगा दी बल्कि कर्ज़ की रकम के बदले में पत्नी को दूसरे व्यक्तियों के साथ अवैध संबंध बनाने को मजबूर करने लगा. पत्नी के न मानने पर शख्स ने उसको जमकर मारा पीटा भी. इतना ही नहीं बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसवे पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडे से मारकर घाव कर दिया.
कलयुगी पति की ये कहानी रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र की है. महिला अपनी दुख भरी दास्तां लेकर पुलिस के पास पहुंची लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिर आला अधिकारियों से गुहार लगाने पर उसे रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन मिला हैं.
इस विषय पर पीड़ित महिला अनीता ने बताया, मेरा पति दारू पीकर और दो आदमियों को साथ लेकर घर आया था. मैं घर पर गई तो मेरे पति ने एक आदमी को कमरे में धकेल दिया और मेरे साथ गलत संबंध बनाने के लिए कहा. जब मैंने मना किय तो वह दोनों आदमी तो चले गए लेकिन फिर मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट की. मेरे जेठ और जेठानी को पता चला तो उन्होंने कहा- मारो इसको अगर नहीं मानती है तो. मुझे गांव के लोगों ने आकर बचाया. मुझे डंडों से मारा गया. यहां तक कि मेरे पेट में और प्राइवेट पार्ट पर भी. मुझे बात-बात पर मारते हैं. मैंने थाने में तहरीर भी लिखवाई है मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई.
यह पूछे जाने पर कि आपके पति के साथ जो उनके दोस्त आए थे वह क्या करना चाह रहे थे? इस पर पीड़ित महिला ने बताया, मेरे पति ने उनसे पैसे ले रखे थे और मुझसे कह रहे थे कि गलत संबंध बनाकर तुझे मेरा कर्ज उतारना है और मेरे मना करने पर मुझे मारा पीटा.
इस विषय पर पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया, इस संबंध में पीड़ता द्वारा थाना केमरी पर तहरीर दी गई है उसका इलाज कराया गया है. साथ हीप्रार्थना पत्र पर दिए गए तथ्यों की जांच कर एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु थाना प्रभारी कैमरी को निर्देश दिया गया है.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031