रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। दीपावली में देवेंद्र यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। बार-बार रिमाड की अवधि बढ़ने से इस बार उनकी दीपावली जेल में ही मनेगी।
दरअसल बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से जेल में बंद है। विधायक देवेंद्र यादव उनकी गिरफ्तारी को 66 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। विधायक देवेंद्र यादव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। पुलिस ने कोर्ट से देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी है।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई
देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने 4 नवंबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर हमने आपत्ति जताई। हमने कहा कि, गिरफ्तारी को आज की तारीख में पूरे 66 दिन हो चुके हैं। इतनी लंबी अवधि के बाद भी पुलिस सिर्फ साक्ष्य गढ़ने का काम कर रही है। लंबी बहस के बाद सीजेएम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए देवेंद्र यादव की रिमांड को 4 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031