राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा आगामी दीपावली सहित अन्य पर्व पर खाद्य सामग्री में मिलावटी की आशंका के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के बाहरी हिस्से ग्राम पनेका में संचालित मेसर्स रौनक इंटरप्राइसेस पर दबिश दी। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पादों के साथ स्किम्ड मिल्क से पनीर, बर्फी सहित अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। फर्म में बड़ी मात्रा में पनीर, बर्फी, स्किम्ड मिल्क पावडर, पॉमोलीन ऑइल भी भण्डारित पाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र धु्रव ने बताया कि विभाग द्वारा फर्म की लगातार निगरानी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान निर्माण किए जा रहे पनीर जिसे स्पांज के नाम से बाजार में विक्रय करने की तैयारी थी। जिसकी मिलावट की आशंका के आधार पर जप्त कर गुणवत्ता जांच हेतु सेंपल लिया गया है। साथ में तैयार किए जा रहे बर्फी एवं संभावित रूप से घटक के रूप में स्किम्ड मिल्क पाऊडर, पामोलीन ऑइल के उपयोग की आशंका के आधार पर अन्य सामग्री के भी नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया है। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 200 किलो पनीर, 650 किलो स्किम्ड मिल्क पाऊडर, 100 किलो होल मिल्क पाऊडर, 100 किलो बर्फी, 15 टीन पामोलीन ऑइल सहित कुल 3 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जप्त कर सीज की गई है। जिसे नियमानुरसार कार्रवाई कर फर्म संचालक श्री अनुप कुमार नायक की अभिरक्षा में अभिगृहित किया गया है। निर्माण किए जा रहे सामग्री को संभावित रूप से दीपावली पर खपाने की तैयारी थी, जिसे जप्त कर लिया गया है। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव, सहायक भूषण प्रताप, जितेन्द्र साहू, लक्ष्मीनारायण साहू शामिल थे।
Previous Articleछत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















