रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, दोपहर के समय अभी भी गर्मी का प्रभाव जारी है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें गंगालुर में सर्वाधिक 2 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर भी देखने को मिल सकता है।
Previous Articleअवैध प्लाटिंग पर निगम ने फिर की बड़ी कार्रवाई… चलाया बुलडोज़र
Next Article खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण…
Related Posts
Add A Comment



















