रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महासमुंद जिला अध्यक्ष के पद पर द्रोण चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। द्रोण चंद्राकर की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के महासमुंद जिला अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर की अनुशंसा एवं अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। द्रोण चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि द्रोण चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा ने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महासमुंद जिला अध्यक्ष की कमान द्रोण चंद्राकर को सौंपी है। आपको बता दें कि द्रोण चंद्राकर 10 वर्षों से ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, मुख्यमंत्री जिला समिति महासमुंद, संरक्षक मुघी माता विकास सवा समिति बावनकेरा, पूर्व उपसरपंच ग्राम बावनकेरा, पूर्व अध्यक्ष मुंघी माता ट्रस्ट समिति। वर्तमान में वे चंद्रनाहू शिक्षण समिति रायपुर राज उपाध्यक्ष, वर्तमान रायपुर राज्य न्याय कमेटी मेंबर है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महासमुंद जिला अध्यक्ष बनने पर द्रोण चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
द्रोण चंद्राकर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महासमुंद जिला अध्यक्ष बने, महासभा ने दी बधाईयां….
Related Posts
Add A Comment



















