अमेरिका की एक महिला को उसके पति ने ऐसी चिट्ठी लिखी कि उसका पहला वाक्य पढ़ते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. आगे जब चिट्ठी का आखिरी पाराग्राफ महिला ने पढ़ा तो उसे अनुमान नहीं था कि इसका अंत ऐसे होगा. आखिर चिट्ठी में ऐसा क्या लिखा था कि महिला पहली लाइन पढ़ते ही सोच में पड़ गई, फिर बाद में उस लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ा.
महिला ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि मेरे पति ने मुझे जो पत्र भेजा था. उसके लिफाफे के ऊपर लिखा था – डियर वाइफ. इसके बाद आगे जो लिखा था, उसके बारे में सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के अनुमान लगाए कि चिट्ठी का अंत कैसे हुआ होगा. फिर भी सटीक अनुमान कोई नहीं लगा सका.
महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पति का पत्र
महिला ने बताया कि मेरे पति की चिट्ठी को एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि आप कितना भी अनुमान लगा लें, कि यह पत्र कैसे खत्म हुआ होगा. क्योंकि इसके अंत के बारे में आप सोच तक नहीं सकते.
सिर चकराने वाला था पहला पैरा
महिला को उसके पति ने लिखी चिट्ठी की शुरुआत ऐसे की थी – डियर वाइफ, मैं यह कहकर शुरू करना चाहता हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. तुम मेरी दुनिया हो. हालांकि, मैं तुम्हारे साथ पूरी तरह से ईमानदार होने के लिए एक पति होने का हर फर्ज निभाता हूं. अब मुझे अपनी सच्चाई के साथ आगे आना होगा. मुझे ऐसा करने से नफरत है, लेकिन यह अभी नहीं तो कभी नहीं कहने के जैसा है. क्योंकि मैं जो कहने जा रहा हूं, उसे अब कहना ही पड़ेगा.
पहला पैरा पढ़कर आगे तलाक या धोखा देने की बात का लगाया अनुमान
महिला बताती है कि पति की चिट्ठी के इस पहले पैरा को पढ़कर मेरे होश उड़ गए. मेरे मन में कई तरह के विचार आने लगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी जब लोगों ने इस पत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी तो उन्होंने इसे पढ़कर मान लिया था कि मेरे पति जिनका नाम फ्रेड है, वो आगे धोखाधड़ी की बात स्वीकार करने जा रहा है. मुझे भी कुछ ऐसा लगा था. मेरे मन में तो ये सवाल उठने लगे थे कि कहीं ये तलाक की बात तो नहीं करेगा. लेकिन उसने जो साझा किया वह बिलकुल अलग था.
अंतिम पैरा में सारे अनुमान हो गए फेल
आगे चिट्ठी में मेरे पति ने लिखा कि – आज रात 22 अक्टूबर 2024 न्यूयॉर्क निक्स 24-25 सीजन के लिए ओपनिंग नाइट है. उन्होंने बताया कि मैं आज रात खेल देखूंगा. शाम 7 बजे से खेल के अंत तक, मैं पति या पिता नहीं रहूंगा. आप सभी कुछ घंटों के लिए अपने आप पर हैं. इस दौरान, वह अपनी पत्नी के साथ उनका शो नहीं देखेंगे. कुत्ते को बाहर नहीं ले जाएंगे और अपने बच्चे को बिस्तर पर नहीं सुलाएंगे. मैं अपने सोफे पर बैठूंगा, हाथ में ड्रिंक लेकर खेल देखूंगा. बस इतना ही.
ऐसे खत्म हुई चिट्ठी
आगे फ्रेड ने लिखा- इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आप लोगों से कम प्यार करता हूं. इसका मतलब बस इतना है कि आज की रात आप सभी के बारे में मैं नहीं सोचूंगा. यह बोस्टन सेल्टिक्स रिंग समारोह को बर्बाद करने के बारे में है. जब तक हम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच जाते, तब तक बाकी सीजन पर बातचीत की जा सकती है. उसके बाद मुझे फिर से आप सभी को अस्थायी रूप से छोड़ना पड़ेगा. मैं यह घोषणा करता हूं.
फ्रेड ने पत्र का अंत यह कहते हुए किया कि अगर उनकी पत्नी के पास कोई सवाल है, तो वह उन्हें फोन करके चर्चा कर सकती हैं – लेकिन केवल खेल के बाद. अपने पति से यह पत्र मिलने के बाद, महिला जॉय ने उन्हें फोन पर जवाब दिया कि मैंने आपको अपने जीवन के लगभग 12 साल दिए, सिर्फ़ इसलिए कि आप मुझे ऐसा लेटर छोड़ गए. इस पर उन्होंने जवाब दिया, “मुझे खुद के प्रति सच्चा होना था. भले ही इससे दुख हो.(credit : aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031