पथरी के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों के पित्त की थैली में स्टोन पैदा हो जाते हैं। गॉलस्टोन की समस्या आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। आज हम आपको खाने की जिन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, वो न केवल आपकी पित्त की थैली में पथरी पैदा कर सकती हैं, बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित भी कर सकती हैं।
मैदा-हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स
वाइट ब्रेड या फिर पास्ता या फिर रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स आपके पित्ताशय पर बुरा असर डाल सकते हैं। मैदे को अपनी डेली डाइट में शामिल करना पथरी के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है। इसके अलावा हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स को भी ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
रेड मीट
कहीं आप भी रेगुलरली रेड मीट को कंज्यूम करने की गलती तो नहीं कर रहे हैं। अगर आप खुद को गॉलस्टोन की समस्या से बचाना चाहते हैं, तो आपको रेड मीट से परहेज करने की जरूरत है। इसके अलावा शुगर एडेड ड्रिंक्स भी आपके पित्ताशय को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक्स पीने की आदत की वजह से आप गॉलस्टोन की समस्या का शिकार बन सकते हैं।
लक्षणों को न करें नजरअंदाज
शरीर में दर्द, बुखार और पीलिया जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। खाने के बाद पेट में दर्द महसूस होना, गाढ़े रंग का पेशाब और मल का रंग बदलना भी खतरे की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर अपनी जांच करा लेनी चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031