रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं। उन्होंने साय ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत, दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं।
देश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया। कांग्रेस जहाँ भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है, जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगे ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खरगे ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खरगे को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031